LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : घर में अकेली पाकर ‘मनचलों’ ने महिला से किया गैंगरेप, पीड़िता के पति को देख हुए फरार, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : महिला को घर में अकेली पाकर मनचलों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीँ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : घर में अकेली पाकर ‘मनचलों’ ने महिला से कि
महिला के साथ दरिंदगी - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दरिंदगी की वारदात सामने आई है. पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में गांव के ही मो० जमाल नदाफ और मो० सत्तार नदाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं.पीड़िता के अनुसार घटना 27 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे हुई. वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी. तभी दरवाजा खुला पाकर दोनों आरोपी घर में घुस गए. 

आरोप है कि जमाल नदाफ ने पीड़िता का मुंह दबा लिया और सत्तार नदाफ ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसी दौरान महिला का पति घर लौटा और उसने इस घटना को देख विरोध किया. शोरगुल होने पर दोनों के पिता मो० जलील नदाफ, जो स्थानीय चौकीदार हैं. मौके पर पहुंचे और आरोपियों को भागने में मदद की. 

पीड़िता का कहना है कि चौकीदार ने शिकायत करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी. धमकी के कारण पीड़िता चुप रही, लेकिन बाद में ग्रामीण पंचों के सहयोग से उसने साहस जुटाकर थाने में आवेदन दिया. 

इस संबंध में ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं.

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट