LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार के इस गांव में क्रिकेट मैच बना बवाल की वजह, दो समुदायों में मारपीट के बाद तनाव, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप

क्रिकेट के मैच के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी जिसके बाद कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा, यह मामला दरभंगा जिले का है.

 fight between two communities in Darbhanga
fight between two communities in Darbhanga- फोटो : news4nation

Bihar News : दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अरई गांव में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो समुदाय के लोगों में छोटी बात को लेकर मारपीट की घटना हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने गई एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। दो समुदाय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सदर 2 शुभेन्द्र कुमार सुमन के नेतृत्व में कई थानो की पुलिस इलाके में कैम्प कर लोगों को शांत करवाने में लगी है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान किसी बात को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने एक हिंदू युवक की पिटाई कर दी बीच-बचाव करने पहुंची युवक की बहन के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Diarch GO


घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए मब्बी, सिंहवाड़ा, कमतौल, सदर और कोतवाली थाना की पुलिस को भी बुलाया गया। करीब छह थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस की ओर से क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), ब्रज वाहन को भी तैनात किया गया है।


सदर टू एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन स्वयं मौके पर कैंप कर रहे हैं और लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

वरुण कुमार की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch