LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : दरभंगा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News : दरभंगा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : दरभंगा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े की त
बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : varun

Darbhanga : बिहार के दरभंगा जिला में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर केवटी थाना क्षेत्र के भेड़याही गांव में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 7 खोखा को बरामद किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी सजा दी जाएगी।

वही पीड़ित नजरे आलम ने कहा कि साढ़े तीन बजे के करीब 7 बाइक से 16 नकाबपोश अपराधियों घर पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। शुक्र रहा कि फायरिंग से किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। वहीं उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारे और हमारे भाई के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है। लेकिन आज तक प्रशासन किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण लगातार हम लोगों पर इस प्रकार का वारदात होता रहता है। 

वही उन्होंने कहा कि बीते शनिवार को दरभंगा बस स्टैंड के टेंडर अमर साहू को मिला। जिसमे हमारा भाई शमशेर आलम उर्फ पप्पू खान सहित 5 लोग पार्टनर है। टेंडर के तीन दिन बाद भी बदमाशों के द्वारा बस स्टैंड के गेट पर हवाई फायरिंग की गई थी। लेकिन प्रशासन किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया। नतीजा आज श्रावण यादव, अमित, मनीष यादव, राहुल, सुनील यादव, बिल्ला, मनोहर राय सहित 16 लोग नकाबपोश होकर हमारे घर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

वही मौके पर पहुंचे लुकमान खान ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सात खोखा को बरामद किया है। जिसकी जब्ती सूची बनाई गई है वहीं उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कारवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट