LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : दरभंगा में बड़ी कार्रवाई, बंद कमरे में शादी का वीडियो वायरल होने के बाद फंसे कथावाचक श्रवण दास जी महाराज, दुष्कर्म के आरोप में हुए गिरफ्तार

Bihar News : दरभंगा में युवती के यौन शोषण के आरोपी चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में बड़ी कार्रवाई, बंद कमरे में शादी का व
कथावाचक गिरफ्तार - फोटो : VARUN

DARBHANGA : युवती के यौन शोषण के गंभीर मामले में मिथिलांचल के चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक के खिलाफ महिला थाना में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी,जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया हैं।पुलिस के अनुसार कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। 

पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ था। आवेदन में कहा गया था कि बीते करीब एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया गया। मामले में यह भी आरोप है कि कथावाचक द्वारा शादी का एक वीडियो वायरल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने शादी की बात को झूठ बताते हुए इनकार कर दिया। इससे पीड़िता मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित होती रही।

पीड़िता की मां ने इस संबंध में महिला थाना में थाना कांड संख्या 182/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कथावाचक ने विश्वास में लेकर उनकी बेटी का यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच के क्रम में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है, वहीं महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट