LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की एंट्री, प्रशासन अलर्ट, कांग्रेस ने ऐतिहासिक भीड़ जुटने का किया दावा

Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 26 अगस्त की देर रात दरभंगा पहुंचेगी।

Bihar News: दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ क
दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की एंट्री- फोटो : reporter

Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 26 अगस्त की देर रात दरभंगा पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम जीवछ घाट उच्च विद्यालय में होगा और अगले दिन 27 अगस्त की सुबह 8 बजे यह शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी।

जिला प्रशासन ने यात्रा की सुरक्षा को लेकर फुल प्रूफ इंतजाम शुरू कर दिए हैं। दरभंगा डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रात्रि विश्राम स्थल और रूट का निरीक्षण किया।

इधर, कांग्रेस भी इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। यात्रा प्रभारी और पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. मदन मोहन झा खुद दरभंगा कैंप कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने स्थानीय सर्किट हाउस में महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और दावा किया कि दरभंगा जिले में यात्रा के दौरान रिकॉर्ड भीड़ उमड़ेगी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ जीवछ घाट उच्च विद्यालय (रात्रि विश्राम स्थल) से प्रस्थान  कर गंगवाड़ा,कटहलबाड़ी,बेला मोड़,बाघ मोड़,कादिराबाद,शिवधारा,बाजार समिति,गायघाट होते हुए मुजफ्फरपुर रवाना होगी।

NSIT
Nsmch

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए जनसमर्थन जुटाना।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को सरकार अक्सर नजरअंदाज करती है, लेकिन देशहित से जुड़े मुद्दों पर आखिरकार मानना ही पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से यात्रा को लेकर समन्वय बनाए रखने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर प्रशासन यात्रा को रोकने या व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो नतीजा पिछली बार जैसा ही होगा।

 कुल मिलाकर, दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर प्रशासनिक सख्ती और कांग्रेस की तैयारी दोनों ही चरम पर हैं। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दरभंगा की सड़कों पर यह यात्रा कितनी ऐतिहासिक साबित होती है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर