LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime:उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का आदेश बेअसर, स्कूल संचालक ने हथियारबंद दबंगों संग जमीन हड़पने की रची साज़िश, विधवा महिला के आरोप से भूमाफियाओं की खुली पोल!

Bihar Crime: बिहार सरकार द्वारा जमीन संबंधी विवादों के निपटारे के लिए लगातार कड़े निर्देश के बावजूद भूमि विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Dy CM Vijay Sinha order ignored widow alleges armed land gra
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का आदेश बेअसर- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सरकार की सख़्त हिदायतों, राजस्व सुधारों और प्रशासनिक दावों के बावजूद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ताज़ा मामला दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला गोडेन का है, जहां एक विधवा महिला ने स्थानीय स्कूल संचालक पर जबरन जमीन कब्ज़ाने, धमकी देने और तोड़फोड़ करने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता अब इंसाफ़ की आस में पुलिस प्रशासन और सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठी है।

पीड़िता बुलबुल मारिया ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर अपनी जान-माल की हिफ़ाज़त की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में उनके पति का इंतकाल हो गया, जिसके बाद से वह अकेली अपनी करीब सौ साल पुरानी पैतृक हवेली में रह रही हैं। महिला का कहना है कि उनकी हवेली के बगल में स्थित बेला पब्लिक स्कूल के संचालक राहुल मिश्रा लगातार उनकी जमीन और हवेली बेचने का दबाव बना रहे थे।

Diarch GO

पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने जमीन बेचने से साफ़ इनकार कर दिया, तो कथित तौर पर स्कूल संचालक ने अपने गुर्गों और दबंगों के ज़रिए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि डराने-धमकाने का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, ताकि वह दबाव में आकर अपनी पुश्तैनी संपत्ति छोड़ दें।

महिला ने अपने आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 1 फरवरी 2026 की रात, जब वह अपने परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवा रही थीं, उसी दौरान राहुल मिश्रा हथियारबंद बदमाशों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की मौजूदगी या मिलीभगत में परिसर में जमकर तोड़फोड़ की गई, गाली-गलौज हुई और जमीन नहीं बेचने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हालात इतने खौफनाक हो गए कि जान बचाने के लिए महिला को अपने ही घर में खुद को बंद करना पड़ा।

NSIT
Nsmch

पीड़िता का दावा है कि पूरी वारदात उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है और वह इसे जांच एजेंसियों को सौंपने के लिए तैयार हैं। यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि विवादों को लेकर जनता संवाद, ऑनलाइन सेवाओं को अनिवार्य करने, हर शनिवार अंचल कार्यालयों में सुनवाई और पुलिस को भूमि विवादों से दूर रखने जैसे सख़्त निर्देश जारी किए हैं।

इसके बावजूद दरभंगा में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को इंसाफ़ दिला पाएगा, या फिर सरकारी आदेश काग़ज़ों तक ही सिमट कर रह जाएंगे।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर