LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga News: पढ़ाई के तनाव के कारण छात्र ने किया सुसाइड, तालाब में डूबकर खत्म कर दी जिंदगी

Darbhanga News:पढ़ाई के दबाव के चलते एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, उसने तालाब में डूबकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

study stress
ढ़ाई के तनाव के कारण छात्र ने किया सुसाइड- फोटो : Reporter

Darbhanga News:दरभंगा रेलवे स्टेशन के पास हराही तालाब में सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर एसडीपीओ अमित कुमार और नगर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस को मौके से एक बैग मिला, जिसमें लगभग पांच हजार रुपये, एक मोबाइल और चार्जर थे।

मृतक की पहचान फुलपरास निवासी कुनाल माधव के 30 वर्षीय पुत्र दिवांशु सिंह के रूप में हुई। उनके पिता लहेरियासराय में एसबीआई बैंक में मैनेजर हैं। परिजनों के अनुसार, दिवांशु मेरठ में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिनों से दरभंगा के लक्ष्मीसागर रोड नंबर पांच में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से नौकरी नहीं मिलने के कारण वह काफी चिंतित था और परिवार के सदस्यों से भी ठीक से बात नहीं कर रहा था। मंगलवार सुबह लगभग तीन से चार बजे उसने अपने पिता से कहा कि वह मेरठ जा रहा है और घर से निकल गया। सुबह उसकी लाश हराही तालाब से बरामद हुई।

Diarch GO

मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है और परिवार को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर