LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

नशे में धुत भाजपा नेता का वीडियो वायरल, पुलिस की मौजूदगी में ड्रामा, गिरफ्तारी नहीं कर भगा देने पर पुलिस पर भी उठ रहे सवाल

नशे में धुत भाजपा नेता का वीडियो वायरल,  पुलिस की मौजूदगी मे
नशे में भाजपा नेता का हंगामा- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga - दरभंगा बिहार के दरभंगा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक नशे में बेकाबू हालत में दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक भाजपा के नेता हैं और सारा मोहनपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति बताया जा रहा हैं। वहीं बिहार सरकार में भूमि सुधार मंत्री के नजदीकी बताया जा रहा है। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस मौके पर मौजूद है, लेकिन गिरफ्तारी करने के बजाय युवक को मारते हुए वहां से भगा रही है। घटना दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दिन यानी शुक्रवार की बताई जा रही है और शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर मुहल्ले इलाके की बताई जा रही है, जहां पुलिस और युवक के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही।

Diarch GO

युवक की पहचान रविकांत झा के रूप में हुई है, जो भाजपा के महामंत्री बताए जा रहे हैं साथ ही सारा मोहनपुर पंचायत समिति सदस्य भी है । नशे की हालत में होने के बावजूद पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार न करने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी देखी जा रही है।


रिपोर्ट - वरुण ठाकुर