LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

मिथिला में मानवता की मिसाल बने डॉ. मृदुल शुक्ला और डॉ. गुंजन त्रिवेदी — ₹10 में भरपेट भोजन से लेकर बाढ़ राहत तक

Dr Mridul Shukla and Dr Gunjan Trivedi
Dr Mridul Shukla and Dr Gunjan Trivedi - फोटो : news4nation

Bihar News : मिथिला की धरती हमेशा से समाजसेवा और जनकल्याण की परंपरा के लिए जानी जाती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं गुंजन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी डॉ. गुंजन त्रिवेदी (शुक्ला)। यह दंपत्ति वर्षों से समाजसेवा को अपना जीवन लक्ष्य मानकर कार्यरत है।


ट्रस्ट के पंजीकरण से बहुत पहले से ही यह दंपत्ति दरभंगा और आसपास के मिथिला क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच सक्रिय रूप से सेवा कार्य करता आ रहा है। बाढ़ के समय भोजन और आश्रय के लिए पन्नी वितरण, शीतकाल में कंबल वितरण, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वितरण तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्य इनके प्रयासों से लगातार संचालित होते रहे हैं।

Diarch GO


वर्तमान समय में भी डॉ. शुक्ला दंपत्ति ने अपने एनजीओ के माध्यम से “₹10 में भरपेट भोजन” की योजना शुरू की है, जो प्रतिदिन जरूरतमंदों के लिए चल रही है। उनका कहना है, “जब तक हमारा सामर्थ्य रहेगा, यह सेवा अभियान अनवरत जारी रहेगा।” मिथिला में यह दंपत्ति न केवल मानवता और सेवा का प्रतीक माना जाता है, बल्कि ब्राह्मण समाज के सशक्त और सम्मानित चेहरे के रूप में भी इनकी गहरी पैठ है। दरभंगा की जनता के बीच इनकी लोकप्रियता और भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।


राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी है कि यदि इतने समर्पित और लोकप्रिय व्यक्तित्व को किसी भी राजनीतिक दल ने नजरअंदाज किया, तो वह संगठनात्मक दृष्टि से नुकसानदेह साबित हो सकता है। दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में डॉ. शुक्ला दंपत्ति की सेवा और जनसंपर्क की गूंज जिस तरह फैल रही है, वह आने वाले दिनों की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

NSIT
Nsmch

धीरेंद्र की रिपोर्ट