LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

10 दिन से लापता इन्टर के छात्र का इस हाल में मिला शव,हुआ बड़ा खुलासा

वो घर से कोचिंग जाने को निकला पर लौटकर आई उसकी लाश जो एक बगीचे में दफ़न मिली जिसको पुलिस ने बरामद किया है जब हिरासत में लिए गए आरोपियों से कठोर पूछताछ की तो राजफाश हुआ

10 दिन से लापता इन्टर के छात्र का इस हाल में मिला शव,हुआ बड़ा
10 दिन से लापता इन्टर के छात्र का इस हाल में मिला शव,हुआ बड़ा खुलासा - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर मिल रही है जहाँ 10 दिन से लापता इंटर के छात्र कृष्ण कुमार मंडल का शव मिलने से हड़कंप मच गया. हत्यारे ने छात्र की हत्या कर शव को ज़मीन में गाड दिया था. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के आधार पर पैसे के लेन देन में विवाद के आधार पर कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए आरोपियों से कठोर पूछताछ की तो हत्या की बात सामने आई और शव भी बरामद कर लिया गया.पुलिस ने देर रात शव को निकल पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा DMCH अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे और कब की गई की सटीक जानकारी  मिल सकती है. 

यह घटना दरभंगा जिला के विरौल थाना इलाके की है और मृतक कृष्ण मंडल का शव विरौल के पोखराम में एक बगीचे में मिला. उधर शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के परिजन सहित कई ग्रामीण देर रात थाने पर पहुंच हत्यारे को त्वरित सजा देने की मांग कर रहे थे. वहीं मृतक कृष्ण मंडल की मां मधु देवी सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी. विरौल के SDPO प्रभाकर तिवारी ने भी घटना की पुष्टि करते चार लोग को गिरफ्तार करने की बात कही है.

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार मंडल 14 अगस्त को अपने घर से कोचिंग के लिए सुपौल बाजार निकला था. अपनी मां से भी मोबाइल पर बात की लेकिन अपने तय समय पर जब वह वापस घर नहीं लौटा तब घरवालों को चिंता हुई. परिवार वाले लगातार अपने स्तर से कृष्ण की खोजबीन करते रहे लेकिन जब कहीं कुछ सुराग नहीं मिला तब 15 अगस्त को उसके लापता होने की सूचना स्थानीय विरौल थाने को दी गई. हत्या के पीछे की असली वजह महज पैसे की लेन देन ही है या असली वजह अब भी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में चार लोग सुरेश झा, सोनू मंडल, दानिश और विजय मंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.