LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Darbhanga Airport: दरभंगा से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान , एक और नई एयरलाइंस कंपनी ने शुरू की हवाई सेवा

Darbhanga Airport: दरभंगा दिल्ली एयरपोर्ट से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए आज से अकासा विमान कंपनी की सेवा की शुरुआत किया गया..

Darbhanga Airport
नई एयरलाइंस कंपनी ने शुरू की हवाई सेवा- फोटो : Reporter

Darbhanga Airport: दरभंगा दिल्ली एयरपोर्ट से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए आज से अकासा विमान कंपनी की सेवा की शुरुआत किया गया . मौके पर केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू  और दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केक काटकर और द्वीप प्रजलित कर उदघाटन किया। वहीं  सांसद गोपाल जी ठाकुर ने  मंत्री को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, चादर, मखाना भेंट किया।

दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अकासा एयरलाइंस ने आज से दरभंगा एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। पहली उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9:00 बजे रवाना हुई  और यह दरभंगा एयरपोर्ट पर 10:55 बजे लैंड की। इसके बाद, दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान 11:30 बजे भरेगी और यह दोपहर 1:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस यात्रा में लगभग 1 घंटा 55 मिनट का समय लगेगा.

NSIT
Nsmch

इस नई सेवा के साथ, दरभंगा एयरपोर्ट से अब कुल मिलाकर स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा एयरलाइंस मिलाकर 14 उड़ानें उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से दिल्ली की यात्रा करते हैं.

अकासा एयरलाइंस ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें दरभंगा से दिल्ली का किराया लगभग ₹2500-₹2700 रखा गया है5. इस नई सेवा की शुरुआत से मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और हवाई यात्रा की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है.

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर