LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar airport: दरभंगा से दक्षिण की सीधी उड़ान, उत्तर बिहार को मिला बड़ा तोहफा

Bihar airport: उत्तर बिहार की सियासत और विकास की बहस के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ..

Direct flight from Darbhanga to South india
दरभंगा से दक्षिण की सीधी उड़ान- फोटो : social Media

Bihar airport:  उत्तर बिहार की सियासत और विकास की बहस के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा एयरपोर्ट से अब दक्षिण भारत के आईटी हब बेंगलुरु के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। 6 अप्रैल 2026 से यह उड़ान नियमित रूप से संचालित होगी। विमानन कंपनी अकासा एयर ने इस रूट पर टिकट बुकिंग का ऐलान कर दिया है।

अब तक बेंगलुरु में रोज़ी-रोटी कमाने वाले दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और सीतामढ़ी के हजारों युवाओं को सीधी फ्लाइट न होने से भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। कभी हैदराबाद के रास्ते, तो कभी पटना का रुख कर दक्षिण भारत पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब बेंगलुरु से सुबह 9:40 बजे उड़ान भरने वाला विमान दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगा, और दरभंगा से 12:50 बजे उड़ान भरकर 3:30 बजे बेंगलुरु लैंड करेगा यानी ढाई से तीन घंटे में सफर मुकम्मल।

Diarch GO

इसे कनेक्टिविटी क्रांति का नाम दिया जा रहा है। सियासी नज़रिए से देखें तो यह कदम सिर्फ हवाई सेवा नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण की बिसात भी है। राज्य सरकार हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब बनाने की तैयारी में है। विदेशी उड़ानें शुरू होने के बाद मिथिला क्षेत्र के मखाना, मछली और हस्तशिल्प उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार मिल सकता है।

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की कवायद भी जारी है। रनवे विस्तार और आधुनिक सिविल एनक्लेव के निर्माण का प्रस्ताव तैयार है। बिहार सरकार करीब 90 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए 245 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल दरभंगा से मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। अब बेंगलुरु जुड़ने से दक्षिण भारत के साथ सीधा संपर्क मजबूत होगा। साफ है यह कदम न केवल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास की राजनीति को भी नई उड़ान देगा।