LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

MUMBAI POLICE : दरभंगा के देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, परिवार के साथ मिथिलांचल के लोगों ने जताई ख़ुशी, भाभी बोली.....

MUMBAI POLICE : दरभंगा के देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इसके मद्देनजर परिजनों के साथ मिथिलांचल में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है. उन्होंने भाभी आभा भारती ने कहा की......

MUMBAI POLICE : दरभंगा के देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस
मिथिलांचल में ख़ुशी की लहर - फोटो : Varun Thakur

DARBHANGA : बिहार में दरभंगा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. वे वर्तमान में कमिश्नर विवेक फणसालकर की जगह लेंगे. 35 साल की नौकरी के बाद फणसालकर आज यानी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं.

देवेन भारती बने मुंबई के पुलिस कमिश्नर

बिहार के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती ने साल 2023 से मुंबई पुलिस के स्पेशल कमिश्नर के पद तैनात हैं. स्पेशल कमिश्नर का पोस्ट विपक्ष की आलोचना के बीच महायुति सरकार द्वारा बनाया गया था. मुंबई के 26/11 के आतंकवादी हमले में शामिल अजमल कसाब को फांसी दिलाने में उनका अहम रोल माना जाता है.

देवेंद्र फडणवीस के करीबी हैं भारती

देवेन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं. पहली बार जब फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे. उस वक्त देवेन भारती पुलिस में जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के पद तैनात थे. वे वर्तमान में एडीजी रैंक के अधिकारी हैं और अगस्त 2025 में उनका डीजी रैंक में प्रमोशन प्रस्तावित है. वे वर्ष 2028 में सेवानिवृत्त होंगे.

दरभंगा के रहने वाले हैं देवेन

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले भारती दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि देवेन भारती पांच भाई बहन में सबसे बड़े हैं. इनकी तीन बहने हैं, जबकि सबसे छोटा एक भाई भी है. हालांकि, उनके माता पिता का निधन हो चुका है.

NSIT
Nsmch

झारखंड से पास की मैट्रिक

देवन भारती की प्रारंभिक शिक्षा दरभंगा से हुई. उन्होंने झारखंड से मैट्रिक किया है. इसके बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की. उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि और बौद्धिक क्षमता ने उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश के लिए प्रेरित किया.

पांच साल खुफिया विभाग में भी सर्विस दी:

साल 1998 से 2003 के बीच उन्हें खुफिया विभाग में भी सेवाएं दीं. 29 साल के करियर में भारती ज्यादातर मुंबई शहर में पोस्टेड रहे. साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कुछ महीने के लिए संयुक्त आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया और बाद में महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था.

भाभी ने बताया

 भाभी आभा भारती ने बताया कि "देवेन बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छे थे. शुरुआती पढ़ाई तो दरभंगा से ही हुई. उसके बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए नेतरहाट और उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ज्योग्राफी में डबल एमए किये. बहुत दिनों तक उनका रिकोर्ड नहीं टूटा और दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी क्रेक किए थे." आभा भारती ने कहा कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर बनना हमलोगों के लिए गर्व की बात है. यह शब्दों में बयां नहीं कर सकती और घर का बच्चा कोई इतने बड़े पोस्ट पर जाय तो सब लोग खुश होंगे.

तीन साल पहले आए थे दरभंगा:

आभा भारती ने बताया कि अंतिम बार तीन साल पहले हमारी जेठानी के बेटे के शादी में वो आये थे. उनको जब भी मौका मिलता हैं फैमिली फंक्शन को बराबर अटेड करने की कोशिश करते हैं. हमारे दुख में भी हम लोगों को उन्हीं का नाम याद आता हैं और वो हर संभव मदद करते भी हैं.

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट