LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कहा दोषियों पर 48 घंटे में होगी कार्रवाई

Bihar News : दरभंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर पांच दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा की अब 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी....पढ़िए आगे

Bihar News : भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के डि
कार्रवाई नहीं हुई तो भड़के डिप्टी सीएम - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : सात जून को दरभंगा में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज को लेकर पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भाजपा नेता बोलने से हिचक रहे थे। लेकिन आज जैसे ही बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा दरभंगा पहुंचे। सभी घायल कार्यकर्ताओं से मिलते हुये उन्होने आश्वासन दिया कि अगले 48 घंटे के अंदर दोषियों पर उचित कारवाई की जायेगी। वही घायल कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री से मिलकर घटना की जानकारी देते हुए इस बात से संतुष्ट दिखे।

कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मिडिया से बात करते हुये डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एनडीए के कार्यकर्ता प्रधान सेवक और मुख्य सेवक को नेतृत्व में जनता और सरकार के बीच में सेतु का काम करता हैं। सेतु तोड़ने का काम कोई भी व्यक्ति काम करेंगे वो बख्शे नहीं जायेंगे, कारवाई होगी। कार्यकर्ता और डीएम एसपी के साथ बैंठे हैं। 48 घंटे का समय हमने कार्रवाई के लिए दिया हैं। ऐसी मानसिकता कतई स्वीकार नहीं होंगी। वहीं घायल कार्यकर्ता बालेंदु झा ने डिप्टी सीएम से मिलने के बाद कहा की उप मुख्यमंत्री ने बड़ी स्पष्ट लहजों में कहा की डीएम और एसपी को इन्हीं कार्यकर्ताओं के बदौलत हमारी सरकार है। ऐसे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज होगी तो बर्दाश्त नहीं होंगी। उनके बातों से हम लोग आश्वस्त हैं।

आपको बता दे की आर एस एस पर दरभंगा नगर निगम की डिप्टी मेयर नाजिया ने गलत बयान फेसबुक पर पोस्ट किया था। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने उनका विरोध किया था। उस विरोध पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन जब नाजिया हसन पर एफआईआर नहीं दर्ज की गई। इस बीच बकरीद को  भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालने के लिए एकत्रित हुये थे। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गये थे।  ‌

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट