LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: घने कोहरे ने हवाई यात्रा पर लगाया ब्रेक, दो दिनों में ढाई हजार यात्रियों की उड़ान रद्द, भारी परेशानी

Bihar News: घने कोहरे ने हवाई, रेल और सड़क यात्रा तीनों को प्रभावित कर रखा है। हवाई यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 2 दिनों में ढाई हजार से अधिक यात्रियों की उड़ान रद्द हुई है।

हवाई यात्रा
हजारों यात्री परेशान - फोटो : social media

Bihar News:  खराब मौसम का असर दरभंगा एयरपोर्ट की हवाई सेवाओं पर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी यात्रियों की परेशानी बनी रही। दो दिनों में करीब ढाई हजार यात्रियों की हवाई यात्रा प्रभावित हुई है। शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें पूरी तरह रद्द रहीं, जबकि शनिवार को इंडिगो और अकासा एयर की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। केवल स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान का ही संचालन हो सका।

4 जोड़ी उड़ाने रद्द 

शनिवार को स्पाइसजेट की मुंबई से दरभंगा आने वाली उड़ान एसजी-334 निर्धारित समय से चार मिनट पहले पहुंची, जबकि दिल्ली से आने वाली उड़ान एसजी-495 करीब 40 मिनट पहले लैंड हुई। हालांकि, शनिवार को कुल चार जोड़ी उड़ानें रद्द होने से 1240 से अधिक यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। राहत की बात यह रही कि एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ान रद्द होने की सूचना यात्रियों को मोबाइल संदेश और सूचना पट के माध्यम से पहले ही दे दी थी, जिससे एयरपोर्ट पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति कम रही।

यात्रियों में भारी असंतोष 

हालांकि कई यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। यात्री मनोज पोद्दार ने बताया कि शुक्रवार को कोई भी विमान लैंड नहीं करने के कारण सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, लेकिन कंपनियों की ओर से री-शेड्यूल की कोई संतोषजनक व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक वे एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे, लेकिन न तो खाने-पीने की व्यवस्था की गई और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। यात्रियों को एक या दो जनवरी की टिकट देने की बात कहकर टाल दिया गया। एक अन्य यात्री अभिषेक कुमार ने बताया कि उनकी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई, लेकिन इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। अगर पहले जानकारी मिल जाती तो वे वैकल्पिक व्यवस्था कर अपने घर लौट जाते।

दरभंगा आ रही फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट 

इधर, शुक्रवार को हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित हैदराबाद वापस भेज दिया गया और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। लगातार खराब मौसम के चलते दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान संचालन पर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट