LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar Unique Love Story: शादी में बढ़ी नजदीकियां, मायके जाने के बहाने पति को छोड़ बहनोई के साथ भागी पत्नी! लाखों के जेवर और कैश लेकर हो गई फुर्र

Bihar Unique Love Story: दो बच्चों की मां ने अपने ही पति के बहनोई के साथ ऐसा खेल खेला कि पूरा गांव हैरान और शर्मसार हो गया।

Wife Elopes with Brother in Law with Cash Jewelry
बहनोई संग फरार हुई बीवी- फोटो : X

Bihar Unique Love Story: दो बच्चों की मां ने अपने ही पति के बहनोई के साथ ऐसा खेल खेला कि पूरा गांव हैरान और शर्मसार हो गया।दरभंगा के अलीनगर थाना इलाके से ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।पीड़ित पति दिनेश कुमार यादव का आरोप है कि उनकी पत्नी प्रियंका देवी न सिर्फ बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार हुई, बल्कि जाते-जाते घर को खामोश डकैती का अड्डा बना गई। करीब 4 लाख के जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर ऐसे रफूचक्कर हुई जैसे कोई शातिर गिरोह वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है।

कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पता चला कि इस इश्क की साजिश की स्क्रिप्ट एक शादी समारोह में लिखी गई थी। 15 फरवरी को बहनोई के बेटे की शादी में दोनों के बीच नजदीकियों की चिंगारी भड़की, जो धीरे-धीरे खतरनाक आग में बदल गई। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदलने लगा घर में तनाव, तकरार और तकरार का सिलसिला शुरू हो गया।

Diarch GO

पति जब पत्नी को मायके से वापस लाने गया, तो उसने आने से साफ इनकार कर दिया। पंचायत बैठी, समझौते हुए, लेकिन दिल का खेल कानून और समाज के उसूलों से कहीं आगे निकल चुका था। आखिरकार, प्रियंका अपने ही बच्चों को छोड़कर मायके चली गई और फिर एक दिन बहनोई संग गायब हो गई।

अब इस पूरे मामले को लोग इश्क नहीं, बल्कि प्लान्ड क्राइम बता रहे हैं। सवाल उठ रहा है क्या यह सिर्फ मोहब्बत थी या सोची-समझी साजिश? क्योंकि जिस तरह से जेवर और नकदी साथ ले जाई गई, वह किसी अपराधी दिमाग की ओर इशारा करता है।

NSIT
Nsmch

उधर,  पीड़ित जब शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तो उसे इलाके की सीमा का हवाला देकर टाल दिया गया जैसे कानून भी इस रिश्तों के क्राइम ड्रामा को समझने में उलझ गया हो।

हैरानी की बात यह है कि पति अब भी दिल से मजबूर नजर आ रहा है। उसका कहना है कि अगर पत्नी जल्द लौट आए तो वह उसे अपनाने को तैयार है वरना वक्त के साथ दरवाजे भी बंद हो जाएंगे।यह पूरा मामला सिर्फ एक परिवार की टूटन नहीं, बल्कि समाज के उस आईने की तस्वीर है, जहां रिश्ते अब भरोसे से नहीं, बल्कि फायदे और फरेब की बुनियाद पर टिके नजर आ रहे हैं।