LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Darbhanga Vigilance Bureau: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता पर एक्शन, लिया गया हिरासत में

Darbhanga Vigilance Bureau: दरभंगा में निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को आय से अधिक संपत्ति मामले में हिरासत में लिया गया है।

Darbhanga Vigilance Bureau
बिहार में नए भ्रष्टाचार का खुलासा!- फोटो : news4nation

Darbhanga Vigilance Bureau: दरभंगा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के एक कार्यपालक अभियंता पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अभियंता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 14/26 पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में की गई। टीम ने बिरौल ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम को उनके कार्यालय से हिरासत में लिया। इसके साथ ही दरभंगा के पंडसराय इलाके में स्थित उनके आवास पर भी छापेमारी की गई।

निगरानी विभाग का आरोप है कि कार्यपालक अभियंता बालेश्वर राम के पास उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति है। प्रारंभिक जांच में पटना, दरभंगा और अन्य जिलों में करीब 90 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति होने की बात सामने आई है। इसमें मकान, जमीन और अन्य निवेश शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से निगरानी विभाग को उनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर जांच शुरू की गई और पुख्ता सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। टीम ने उनके आवास और अन्य ठिकानों से कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Diarch GO

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट