LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar pakadua vivah: बिहार में शिक्षक का पकड़ौआ विवाह, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जबरदस्ती दुल्हन को आशीर्वाद देते नजर आएं मास्टर साहब...

Bihar pakadua vivah: बिहार के दरभंगा में शिक्षक की जबरदस्ती शादी करा दी गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि शिक्षक शादी से खुश नहीं है....

पकड़ौआ विवाह
शिक्षक की जबरदस्ती शादी - फोटो : social Media

Bihar pakadua vivah:  बिहार के दरभंगा से एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है।  जहां एक शिक्षक को अगवा कर उसकी जबरदस्ती शादी करा दी गई। वहीं शादी के बाद शिक्षक का रोते हुए अपनी दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए फोटो सोशल मीडिया पर तेजी  से वायरल हो रहा है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि शिक्षक अपनी जबरदस्ती की शादी से खुश नहीं है।

शिक्षक का पकड़ौआ विवाह 

दरअसल,मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय ढंगा में पदस्थापित शिक्षक से जुड़ा है। शिक्षक राकेश यादव को स्कूल जाते समय अपहरण कर जबरन शादी करा दी गई। इस जबरन शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें पूरी घटना की झलक साफ दिखाई दे रही है।

वायरल फोटो में दिखा जबरन विवाह का दृश्य

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राकेश यादव के हाथों में दो युवक जबरदस्ती वरमाला पकड़ा रहे हैं जबकि दुल्हन बनी युवती उनके पैर पकड़कर बैठी है। एक अन्य तस्वीर में कुछ लोग राकेश यादव के हाथों को पकड़कर उन्हें जबरन दुल्हन को आशीर्वाद देने को मजबूर कर रहे हैं। वहीं, एक महिला दोनों के माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद देती नजर आ रही है। पूरी तस्वीरों में राकेश यादव बेहद निराश और मजबूर नजर आ रहे हैं उनके चेहरे की उदासी साफ झलक रही है।

NSIT
Nsmch

अपहरण कर कराई गई शादी

घटना के संबंध में राकेश यादव के भाई सतीश कुमार यादव ने जमालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह राकेश यादव सुघराइन गांव स्थित अपने घर से स्कूल जा रहे थे तभी गणेश यादव और उसके साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया। आरोप है कि शादी की नीयत से उन्हें गणेश यादव की बेटी से जबरदस्ती विवाह के लिए मजबूर किया गया।

जान से मारने की दी धमकी 

शिकायत में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनमें बबलू यादव, अनिल यादव, गणेश यादव, दिनेश यादव, सुनील यादव और नरेश यादव शामिल हैं। सतीश कुमार यादव ने बताया कि जब इस बारे में उन्होंने अपने रिश्तेदार अशोक कुमार यादव को आरोपियों से बात करने भेजा तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं परिवार को इस जबरन शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों से मिली।

पुलिस कार्रवाई शुरू

घटना की पुष्टि के बाद जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल फोटो और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि जबरन शादी जैसे अपराध की गंभीरता को भी उजागर करता है।