LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Accident in Darbhanga: दरभंगा में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, एक गंभीर घायल

दरभंगा में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Matric Exam
मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत- फोटो : Reporter

Accident in Darbhanga: दरभंगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य छात्र को भी हल्की चोटें आई हैं।

यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के बीएमपी 13 कैम्प के निकट मुख्य सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार, भालपट्टी थाना के नैनाघाट से तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर मैट्रिक की परीक्षा देने दरभंगा आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक ऑटो ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार तीनों छात्र सड़क पर गिर गए और सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में एक छात्र आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

गंभीर रूप से घायल एक छात्र सहित दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया है।

मृतक छात्र की पहचान दयाराम यादव के पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान प्रकाश यादव के पुत्र प्रदीप यादव के रूप में हुई है। तीसरा छात्र सीताराम यादव का पुत्र जयराम कुमार यादव है। सभी नैनाघाट के निवासी बताए जाते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर