LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

दरभंगा का बेटा बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर ,अरविंद अचल को ICC पैनल में मिली जगह

International cricket umpire: दरभंगा जिले के मकरंदा गांव के रहने वाले अरविंद अचल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में जगह मिली है।

Bihar s first international cricket umpire
दरभंगा का बेटा बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर- फोटो : reporter

International cricket umpire: बिहार की मिट्टी ने एक बार फिर साबित किया कि हौसले और मेहनत से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। दरभंगा जिले के मकरंदा गांव (मनीगाछी) के रहने वाले अरविंद अचल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में जगह मिली है। वह बिहार के पहले क्रिकेट अंपायर बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान हासिल हुआ है।

अब अरविंद अचल आईसीसी की विभिन्न प्रतियोगिताओं और अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करेंगे। उन्होंने हाल ही में एस्टोनिया की राजधानी टालिन में स्विट्जरलैंड और एस्टोनिया के बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायर की भूमिका निभाई।

अरविंद का क्रिकेट से जुड़ाव खिलाड़ी या कोच के रूप में नहीं, बल्कि अंपायरिंग के रास्ते से हुआ। क्रिकेट को लेकर गहरी रुचि रखने वाले अरविंद ने पच्चीस साल की कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद यह मुकाम पाया। स्विट्ज़रलैंड जैसे देश में जहां क्रिकेट को ज्यादा महत्व नहीं मिलता, वहां से अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग तक का सफर तय करना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

इस उपलब्धि पर अरविंद ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि जब सपने सच हो जाते हैं। अब आधिकारिक तौर पर मैं आईसीसी अंतरराष्ट्रीय अंपायर बन गया हूँ।

NSIT
Nsmch

अरविंद अचल के पिता टुनटुन झा ने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पूरे परिवार, गांव और मिथिला के लिए गौरव का क्षण है। अरविंद को बचपन से ही क्रिकेट में रुचि थी और आज उनकी तपस्या रंग लाई है।

गांव से लेकर पूरे मिथिलांचल में खुशी की लहर है। हर कोई इस उपलब्धि को बिहार के लिए गर्व का पल मान रहा है।अरविंद अचल के दोस्त और सहयोगियों का कहना है कि उनका सफर आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि प्रतिभा और जुनून की कोई सीमा नहीं होती।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर