LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : दरभंगा पुलिस ने 15 लाख रूपये की साइबर ठगी का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : दरभंगा पुलिस ने 15 लाख रूपये की साइबर ठगी

DARBHANGA : दरभंगा से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने 15 लाख 76 हजार रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामला 20 जुलाई का है, जब संजीव कुमार झा नामक व्यक्ति ने दरभंगा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उनका मोबाइल फोन खो गया था और उसके कुछ दिन बाद यूपीआई के जरिए उनके खाते से 15.76 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिवमंगल कुमार (मुजफ्फरपुर निवासी) और आनंद कुमार (सीतामढ़ी निवासी) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने ठगी की रकम निकालने की बात स्वीकार कर ली है। उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

दरभंगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर अपनी बैंक डिटेल साझा न करें। साइबर अपराधियों से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट