LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : दरभंगा पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 80 लाख की हेरोइन के साथ पांच को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : दरभंगा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने 80 लाख की हेरोइन के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : दरभंगा पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का कि
80 लाख की हेरोईन बरामद - फोटो : VARUN

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे के व्यापार वृद्धि हुई है और तस्कर इसका फायदा उठा रहे है। जिसको लेकर बिहार की पुलिस लगातार छापेमारी कर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। उसी कडी में दरभंगा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (पटना), एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय हीरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 221 ग्राम हीरोइन (लगभग 18 पैकेट) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 से 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।

दिल्ली मोड़ बस स्टैंड से तीन गिरफ्तार

प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. केतन अशोक इंगोले ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पटना से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध तस्कर हीरोइन लेकर दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं और वहां से पटना जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस से उतरते ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 18 पैकेट में 221 ग्राम हीरोइन बरामद की गई।

Diarch GO

निशानदेही पर पटना में दो और गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पटना में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। उनकी पहचान मनीष सिंह (30 वर्ष) और कन्हैया कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके पास से भी 10 पैकेट हीरोइन बरामद किया गया।दोनों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

असम से जुड़ा है नेटवर्क

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह हीरोइन असम (गुवाहाटी/सिलचर) से लाई जा रही थी। तस्कर पहले सिलचर से पूर्णिया पहुंचे और वहां से दरभंगा होते हुए पटना ले जाने की योजना थी। पुलिस को बरामद टिकटों से इस रूट की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार तीनों तस्कर मोतिहारी जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले भी गुवाहाटी में हिरोइन के मामले में पकड़े जा चुके हैं। वही उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच जारी है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। वही सूत्रों की माने तो नागालैंड से गिरोह का तार जुड़ा है। गिरफ्तार 5 में एक का होटल नेपाल के पोखरा में है।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट