LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Groom arrested before marriage - शादी के दो दिन पहले ही होनेवाले दूल्हेराजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हैरान कर देगी वजह

Groom arrested before marriage - शादी के दो दिन पहले ही पुलिस ने होनेवाले दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

Groom arrested before marriage - शादी के दो दिन पहले ही होने

Darbhanga - घर में शादी की रस्में चल रही थी। गाने बज रहे थे, तभी पुलिस  पहुंची और दूल्हा सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ   लेकर चल रही थी। शादी दो दिन बाद होनी थी, ऐसे में दूल्हे की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया। गिरफ्तार दूल्हे का नाम धर्मेंद्र दास है। 

तेज आवाज में गाना बजाने पर पड़ोसी ने जताई आपत्ति

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र दास की शादी 22 मई को होनी है। शादी की रस्में निभाई जा रही थीं और तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी रामलाल दास ने अश्लील और तेज आवाज में गाना बजाने पर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

Diarch GO

पड़ोसी पर रॉड से किया हमला

धर्मेंद्र दास और उसके परिजनों ने रामलाल दास पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर रामलाल की पत्नी रेखा देवी, पुत्र मुकेश दास और उमेश दास मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उन पर भी हमला कर दिया। 

घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता रेखा देवी के आवेदन पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

NSIT
Nsmch

जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हुए हैं। इस मामले में दूल्हा धर्मेंद्र दास सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें राजा दास, रंजीत दास और भुइली दास शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।