LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News:उत्तर बिहार के इस एयरपोर्ट पर होगी नाइट लैंडिंग की सुविधा, इस दिन से 24 घंटे भरेंगी उडानें, एयरफोर्स की टीम का निरीक्षण

Bihar News:विमानों की 24 घंटे लैंडिंग और नाइट लैंडिंग सुविधा को लेकर भारतीय वायुसेना ने एक सर्वेक्षण किया।...

Darbhanga Airport
विमानों की 24 घंटे लैंडिंग - फोटो : social Media

Bihar News: विमानों की 24 घंटे लैंडिंग और नाइट लैंडिंग सुविधा को लेकर भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को  एक सर्वेक्षण किया। यह कदम उत्तर बिहार के इस महत्वपूर्ण हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और संचालन समय को विस्तारित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो दरभंगा एयरपोर्ट पर दिन-रात विमानों का संचालन संभव हो सकेगा।

दरभंगा एयरपोर्ट पर केवल दिन के उजाले में विमानों का संचालन होता है। रात के समय विमानों की लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और तकनीकी सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं।

सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार और शनिवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने रनवे, लाइटिंग सिस्टम, और अन्य तकनीकी पहलुओं का आकलन किया। इसके अलावा, टीम ने एयरपोर्ट डायरेक्टर नदीम नजीम सहित अन्य अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की।

दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा विकसित करने के लिए "एमएएफआई" (Modernization of Airfield Infrastructure) योजना के तहत लगाए गए कैट II प्रणाली (Category II Instrument Landing System) का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रणाली खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करती है।

NSIT
Nsmch

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को रात में भी उड़ान भरने और उतरने की सुविधा मिलेगी। यहीं नही इससे दरभंगा से देशभर के अन्य शहरों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 24 घंटे विमान संचालन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अधिक यात्री यहां से यात्रा करेंगे।