LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Darbhanga News: मुर्गियासचक में पैतृक संपत्ति को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Darbhanga Land Dispute Update: दरभंगा के मुर्गियासचक में पैतृक ज़मीन को लेकर दो पक्षों में विवाद गहरा गया है।एक पक्ष ने पिस्तौल दिखाकर रंगदारी और अवैध कब्ज़े का आरोप लगाया है,वहीं दूसरे पक्ष ने धारा 144 का हवाला दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है

Darbhanga Land Dispute
मुर्गियासचक में पैतृक संपत्ति को लेकर भिड़े दो पक्ष- फोटो : Reporter

बिहार के दरभंगा में ज़मीन विवाद को लेकर खून-खराबे और अपनों के जानी दुश्मन बनने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंद गज ज़मीन के टुकड़े के लिए रिश्तों के तार-तार होने की नई घटना दरभंगा के मुर्गियासचक मोहल्ले से सामने आई है। यहाँ पारिवारिक ज़मीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं, जिससे पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया है।


हथियार के बल पर कब्ज़ा और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप

पीड़ित पक्ष के जीशान अहमद खान ने अल्लन खान, कामरान खान और नौशाद खान पर दबंगई का गंभीर आरोप लगाया है। जीशान का कहना है कि आरोपी पिस्तौल के बल पर रंगदारी मांग रहे हैं और उनकी पैतृक ज़मीन पर जबरन मिट्टी भरकर अवैध रूप से कब्ज़ा करने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाइयों (ऐवान खान व जीशान खान) की जायदाद को हड़पने की नीयत से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।


दूसरे पक्ष की सफाई, धारा 144 की डिक्री होने का दावा

वहीं दूसरी तरफ, दूसरे पक्ष के नौशाद खान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपने बचाव में दावा किया है कि जिस ज़मीन को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह असल में उनकी अपनी है। इसके साथ ही नौशाद खान ने कहा कि इस विवादित भू-खंड को लेकर उनके पक्ष में धारा 144 की कानूनी डिक्री भी पहले से मौजूद है।


पुलिस के पास पहुंचा मामला, निष्पक्ष जांच और समय रहते कार्रवाई की दरकार

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच यह मामला अब महज़ एक सिविल विवाद न रहकर कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मामला दरभंगा के वरीय पुलिस अधिकारियों के पास पहुँच चुका है। हथियार के बल पर रंगदारी और अवैध कब्ज़े के आरोप काफी गंभीर हैं, जिनकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी। यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने मामले को नहीं सुलझाया, तो यह पारिवारिक जंग किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट