LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Darbhanga muharram incident: दरभंगा में मुहर्रम के दौरान बड़ा हादसा! हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 36 झुलसे, 1 की मौत

Darbhanga muharram incident: दरभंगा के ककोढ़ा गांव में मुहर्रम के ताजिया मिलान के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर 36 लोग झुलस गए और एक की मौत हो गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।

Darbhanga muharram incident
दरभंगा में हाईटेंशन तार से झुलसे लोग- फोटो : news4nation

Darbhanga muharram incident: दरभंगा के तारडीह प्रखंड के ककोढ़ा गांव में शनिवार (5 जुलाई 2025) को मुहर्रम के दौरान चौकी मिलान के वक्त बिजली की हाई टेंसशन तार के संपर्क में आने से 3 दर्जन लोग झुलस गए। इस दर्दनाक घटना में एक की मौत हो चुकी है।बता दें कि तीन गांव के लोग मिलकर ताजिया मिलान का कार्यक्रम कर रहे थे। तभी  सड़क के किनारे से गुजर रहा 11 हजार हाई वोल्टेज तार में जुलूस में चल रहे कई लोग चपेटे में आ गए। हादसे में मरने वाले शख्स की पहचान ककोढ़ा निवासी मो मिराज रूप में हुई।

ताजिया मिलने जुलूस में घायल लोगो का DMCH सहित आसपास के प्रखंड के PHC में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग जुलूस में नजर आ रहे हैं। तभी अचानक तार की चपेट में आने से कई लोग बुरी तरह से झुलस जाते हैं। आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दरभंगा से वरुण ठाकूर की रिपोर्ट