LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

MLA की मां भी सुरक्षित नहीं! मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी पर चोरों ने किया हाथ साफ

दरभंगा के लालापट्टी गांव में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के जरिए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

MLA की मां भी सुरक्षित नहीं!  मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के

Darbhanga - दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की मां के कीमती गहने और घड़ी चोरी कर लिए गए। यह घटना तब हुई जब वे एक सामाजिक बैठक में शामिल होने पहुंची थीं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच की गति तेज कर दी है। 

बैठक के दौरान गाड़ी से उड़ाया सामान

जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली विधायक की मां, भारती ठाकुर, 1 फरवरी की रात अपने पुत्र के साथ लालापट्टी गांव में एक बैठक में हिस्सा लेने आई थीं। उन्होंने अपना पर्स गाड़ी में ही छोड़ दिया था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पर्स के अंदर रखे हीरे जड़ित कान के स्टड और एक कीमती घड़ी पर हाथ साफ कर दिया। 

BNS की नई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज

चोरी की इस घटना के बाद भारती ठाकुर ने 11 फरवरी को घनश्यामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 54/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया है, जो चोरी से संबंधित है। 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष ने मामले की जांच का जिम्मा एएसआई अश्विनी कुमार को सौंपा है। पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या चोरों को पहले से जानकारी थी कि पर्स में कीमती सामान है। 

NSIT
Nsmch

इलाके में चर्चा और पुलिस का भरोसा

एक विधायक के परिवार के साथ हुई इस चोरी की घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि वे हर सुराग पर काम कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।