LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Darbhanga Metro Construction: दरभंगा वासियों के लिए खुशखबरी! मेट्रो निर्माण का रास्ता साफ, सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई, बनेंगे 18 स्टेशन

दरभंगा में 18.8 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और इसकी रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी गई है। ....

 metro train
दरभंगा वासियों के लिए खुशखबरी!- फोटो : social Media

Darbhanga Metro Construction: दरभंगा में जल्दी हीं मेट्रो रेल परियोजना की शुरुआत होगी।  राइट्स कंपनी ने 18.8 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया है और इसकी रिपोर्ट नगर विकास विभाग को सौंप दी गई है। इस परियोजना में कुल 18 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने का कार्य करेंगे।इस मेट्रो लाइन को दो कॉरिडोर में विभाजित किया गया है।

पहला कॉरिडोर यह कॉरिडोर 8.90 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 8 स्टेशन शामिल होंगे। इसका मार्ग दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू होकर दरभंगा जंक्शन और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) होते हुए आईटी पार्क तक जाएगा।

दूसरा कॉरिडोर: यह कॉरिडोर 9.90 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 10 स्टेशन होंगे। यह आईटी पार्क से शुरू होकर एकमीघाट होते हुए एम्स तक जाएगा। इस कॉरिडोर के माध्यम से शहर के दक्षिणी हिस्से को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

सर्वेक्षण के दौरान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने तीसरे कॉरिडोर की मांग भी रखी है, जो एयरपोर्ट से दिल्ली मोड़, सोभन चौक होते हुए एम्स तक जाएगा। राइट्स कंपनी ने इस सुझाव को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

NSIT
Nsmch

अब इस मेट्रो परियोजना को बिहार सरकार की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। नगर विकास विभाग को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, सरकार को निर्माण कार्य को स्वीकृति देनी होगी। जैसे ही सरकार की मुहर लगेगी, मेट्रो निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।