LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga Mayor Anjum Ara Suggestion:‘होली पर जुमे के लिए मिले 2 घंटे का ब्रेक…दरभंगा की मेयर ने बवाल के बाद अपने विवादित बयान पर मांगी माफी

Darbhanga Mayor Anjum Ara Suggestion: होली और जुमे की नमाज को लेकर चल रहे धमासान के बीच दरभंगा की मेयर ने कहा है कि किसी भी हाल में जुमे की नमाज का समय न बदला जाए। बवाल पढ़ने के बाद मेयर ने माफी मांगी है...

Darbhanga Mayor Anjum Ara
दरभंगा की मेयर ने बवाल के बाद अपने विवादित बयान पर मांगी माफी- फोटो : Reporter

Darbhanga Mayor Anjum Ara Suggestion:जुमे के दिन होली के अवसर पर नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है। इस संदर्भ में, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली के दिन नमाज के लिए दो घंटे का ब्रेक देने का सुझाव देकर नया विवाद उत्पन्न कर दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए मेयर अंजुम आरा ने स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज के समय में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इसलिए, जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए दरभंगा में होली खेलने के लिए दो घंटे का ब्रेक दिया जाना चाहिए। अंजुम आरा के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अंजुम के बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। यहां तक की उनकी पार्टी ने नेताओं ने हीं अनकी कड़ी आलोचना की है। चारों ओर से घिरने के बाद दरभंगा मेयर अंजुम आरो ने माफी मांगकर अपने बयान पर खेद जताया है। अंजुम आरा ने कहा कि अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हैं।

दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने बीते मंगलवार को शान्ति समिति की बैठक के बाद जुमा के नवाज के कारण, विवादित बयान दिया था कि 12.30 बजे से दो बजे के बीच (होली के दिन) होली खेलने पर रोक लगाने की मांग कर डाली थी। जिसके बाद लगातार माहौल गरमाते देख अब उन्होंने माफी मांगकर अपने बयान पर खेद जताया है। अंजुम आरा ने कहा कि अगर किसी को मेरी बातों से ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हैं।

Diarch GO

वहीं उन्होंने कहा कि मेरा इरादा नहीं था किसी भी धर्म को ठेस पहुँचना बस इतना ही था कि शांतिपूर्ण ढंग से जिला में पर्व मनाए जाए और जिला प्रशासन अपना काम अच्छे से करें जो भी  असामाजिक तत्व के लोग हैं उसपर प्रशासन नकेल कसें। 

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर