LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Darbhanga LNMU dispute: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में मारपीट, विकलांग कर्मचारी को दलालों ने मार कर किया बुरा हाल

Darbhanga LNMU dispute: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक कुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप दलालों के बोलबाला और धमकी तक पहुंचा।

Darbhanga LNMU dispute
दरभंगा में परीक्षा विभाग के कर्मचारी पर हमला!- फोटो : news4nation

Darbhanga LNMU dispute: दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग आए दिन किसी ना किसी कारणों से चर्चा में बनी रहती है। चाहें वो रिज्लट गड़बड़ी का या फिर दलालों का बोलबाला का हो ताजा मामला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कार्यरत  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक कुमार के साथ मारपीट को लेकर है।  

दीपक कुमार ने आरोप लगाते हुये कहा कि हम विश्वविद्यालय में दैनिक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी है और प्रजनन प्रमाण पत्र बांटने का काम करते हैं। हम काउंटर नंबर पांच पर प्रमाण पत्र बांट रहें थे उसी दौरान शराब के नशे में अंकित कुमार पिता राजू यादव जो कि विश्वविद्यालय में दलाली का काम करता है आया और किसी दूसरे लोगों का प्रमाण पत्र मांगने लगा हम संबंधित छात्रों को लाने के लिए कहें इसी बात पर हमें लात और  थप्पर जड़ दिया जिसकी सूचना हम विश्वविद्यालय थाना ,कुलपति एंव कुलसचिव को लिखित आवेदन दिया हैं।

दोनों पांव से विकलांग है दीपक कुमार

दीपक कुमार ने बताया हम दोनों पांव से विकलांग है लेकिन पूरी निष्ठा से विश्वविद्यालय में प्रतिदिन सेवा देता हूं। लेकिन ये लोग आए दिन विश्वविद्यालय के अंदर घुसकर इस तरह की दलाली करता है वो ना तो विश्वविद्यालय का छात्र है ना ही कर्मचारी लेकिन शिक्षा के बाहर दूर दराज से आयें छात्रों से बहला कर पैसा लेकर काम करवाने का काम करता है। वहीं उन्होने कहा कि वो अब हमें आवेदन वापिस लेने के लिए लगातार धमकी दे रहा है और बोल रहा है कि आवेदन वापिस नहीं लिया तो जान से मार देंगे

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट