LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

महालूट: प्रेम ज्वेलर्स से ₹2 करोड़ के गहने और ₹25 लाख कैश साफ, पिस्टल की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

बिहार के दरभंगा में महामाया मार्केट स्थित होलसेल ज्वेलर्स की दुकान से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ₹2 करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ली। पुलिस जांच में जुटी।

महालूट: प्रेम ज्वेलर्स से ₹2 करोड़ के गहने और ₹25 लाख कैश सा

Darbhanga - :: बिहार के दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार दोपहर नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित 'प्रेम ज्वेलर्स' (होलसेल दुकान) में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति लूट ली। यह वारदात दोपहर करीब 2:55 बजे हुई, जब दुकान में ग्राहकों की चहल-पहल थी। नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर पूरे शोरूम को बंधक बना लिया और महज कुछ ही मिनटों में गहनों और नकदी से भरे 4-5 बैग लेकर फरार हो गए।

खौफनाक मंजर: मारपीट और गाली-गलौज के बीच लूटपाट

Diarch GO


पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि वह ग्राहकों के साथ डील कर रहे थे, तभी चार हथियारबंद बदमाश दुकान के अंदर घुसे। बदमाशों ने आते ही सबको गन पॉइंट पर ले लिया। दुकानदार ने बताया, "वे लोग गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। हमने विरोध नहीं किया और उन्हें जो ले जाना था ले जाने दिया क्योंकि हम डरे हुए थे। बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर और वाई-फाई सिस्टम भी नोचने लगे ताकि सबूत न बचे।" ### लूट का बड़ा आंकड़ा: ₹1.5 करोड़ का सोना और ₹25 लाख कैश प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बदमाशों ने करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 22 से 25 लाख रुपये नकद लूट लिए हैं। मनोज कुमार ने बताया कि वे होलसेल का काम करते हैं और छोटे व्यापारियों को जेवर सप्लाई करते हैं, जिस कारण दुकान में भारी मात्रा में स्टॉक मौजूद था। सटीक नुकसान का पता स्टॉक के मिलान के बाद ही चल पाएगा।

घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस, व्यापारियों में आक्रोश

हैरानी की बात यह रही कि शहर के सबसे व्यस्त इलाके बड़ा बाजार में इतनी बड़ी वारदात हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोप है कि पुलिस घटना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। हालांकि, सूचना मिलते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी और एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच में जुटी पुलिस: बदमाशों की उम्र 25-30 साल

डीआईजी मनोज तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस को जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है और उनमें से एक बदमाश बिना नकाब के था। पूरे जिले में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Report - Varun thakur