LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Darbhanga ragging case: प्रणाम नहीं किया तो जड़ दिया दर्जनों थप्पड़! दरभंगा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग का मामला आया सामने , छात्रों और अभिभावकों के बीच जमकर मारपीट

Darbhanga ragging case: दरभंगा के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग को लेकर बवाल मच गया। सीनियर छात्रों ने एक छात्र को प्रणाम करने और झुककर चलने को मजबूर किया, विरोध करने पर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Darbhanga ragging case
दरभंगा कॉलेज में रैगिंग को लेकर मचा बवाल!- फोटो : news4nation

Darbhanga ragging case: दरभंगा में आजकल शिक्षण संस्थान किसी ना किसी कारण सुर्खियों में छाया रहता है डीएमलीएच में नर्सिंग कॉलेज के गेट पर हुई हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि इधर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को रैगिंग को लेकर बड़ी घटना सामने आई. एक छात्र से जबरन प्रणाम करवाने, बाल कटवाने और झुककर चलने का दबाव बनाया गया. जब छात्र ने इस बात का विरोध किया तो सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी.

दरअसल पूरा मामला जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के केदराबाद में राजकीय  पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित है वहीं घटना के संबंध में छात्र आदित्य ने बताया कि तीन सीनियर छात्रों ने उसे प्रणाम करने और झुककर चलने को कहा. जब उसने मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और 50 से 60 थप्पड़ मारे गए. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके चाचा का मोबाइल भी छीन लिया गया. आदित्य ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी.

परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रशासन से शिकायत करने लगे

जानकारी मिलते ही जैसे ही परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रशासन से शिकायत करने लगे, माहौल गर्म हो गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान छात्र दीपक ने बताया कि उसका सहपाठी  मनीष को अभिभावकों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बेहोश हो गया और उसे डीएमसीएच में भर्ती कराना पड़ा. छात्र गौरव ने भी आरोप लगाया कि अभिभावकों ने छात्रों को पीटा.

सभी आरोपों से इंकार किया

वहीं, अभिभावक किशोर कुमार झा ने सभी आरोपों से इंकार किया. उन्होंने कहा कि वे केवल बच्चों को समझाने आए थे, लेकिन सीनियर छात्र ही आपस में झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे थे. किशोर झा का दावा है कि उनके बेटे आदित्य कुमार के साथ भी मारपीट की गई.

NSIT
Nsmch

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया. फिलहाल दो घायल छात्रों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. कॉलेज प्रशासन किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से मना कर दिया है. वहीं थानाध्यक्ष सुधार कुमार ने बताया कि जानकारी मिली की विवाद हो रहा है तो हम लोगों ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया है आवेदन मिलने के उपरांत कारवाई की जायेंगी।

दरभंगा से वरूण ठाकूर की रिपोर्ट