LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Darbhanga ragging case: दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग का मामला! गुस्साए सीनियर छात्रा समेत उसके भाई पर किया हमला, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Darbhanga ragging case: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दरभंगा में रैगिंग का मामला सामने आया है। कंप्यूटर साइंस की छात्रा ने सीनियर छात्रों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। विरोध करने पर छात्रा के भाई की पिटाई कर दी गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्त

Darbhanga ragging case
दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग विवाद- फोटो : SOCIAL MEDIA

Darbhanga ragging case: दरभंगा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक बार फिर से रैगिंग का मामला सामने आया है, जिसने छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कंप्यूटर साइंस के फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा आयुषी कुमारी, जो पटना जिले की निवासी है, ने आरोप लगाया कि सीनियर छात्र लंच के बाद कक्षा में जूनियर्स से जबरन रैगिंग करवा रहे थे। सीनियर्स ने छात्रों को हाथ ऊपर करवाकर खड़ा रहने को मजबूर किया।

जब आयुषी और उसकी सहपाठियों ने इसका विरोध किया, तो सीनियर छात्रों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। स्थिति तब बिगड़ी जब आयुषी का भाई अमित प्रशांत झा अपनी बहन की रक्षा करने वहां पहुंचा। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की भूमिका

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया जा रहा है और पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कॉलेजों में रैगिंग की बढ़ती समस्या

रैगिंग की घटनाएं भारत के कई शैक्षणिक संस्थानों में चिंता का विषय रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी रैगिंग पर प्रतिबंध लगाने और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

NSIT
Nsmch