LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga murder Case: सोने का दुकान बंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को घात लगाए अपराधियों ने मारी गोली ,मौके पर ही हुई मौत ,जांच में जुटी पुलिस

Darbhanga murder Case: दरभंगा जिले में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मामले का खुलासा जल्द करने का दावा कर रही है।

Darbhanga murder Case
अपराधियों ने मारी गोली !- फोटो : NEW4NATION

Darbhanga murder Case: बिहार के दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारुभट्ठी चौक निवासी राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह एपीएम थाना क्षेत्र के ब्राह्मत्रा चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही एपीएम थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम राहुल अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थलवारा–लहेरियासराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

सीसीटीवी फुटेज की जांच 

इस संबंध में एपीएम थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

दरभंगा से वरूण की रिपोर्ट