LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Darbhanga firing: दरभंगा में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में फायरिंग, एक युवक घायल

Darbhanga firing: दरभंगा के गौसाघाट में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के विवाद में फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती किया गया है।

Darbhanga firing
पूजा विसर्जन के दौरान फायरिंग- फोटो : social media

Darbhanga firing: बिहार के दरभंगा जिले में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट में रविवार देर शाम विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में अचानक फायरिंग हो गई। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों में दहशत फैल गई।

घायल युवक को DMCH में कराया गया भर्ती

फायरिंग में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Diarch GO

घायल युवक की पहचान और चोट की स्थिति

घायल युवक की पहचान मोसिमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अक्षय कुमार राम के रूप में हुई है। वह मुन्ना राम का पुत्र है। बताया गया है कि गोली उसके गले के पास लगी और छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने एहतियातन उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि अंदरूनी चोटों की पूरी जानकारी मिल सके।

विसर्जन के दौरान हुआ विवाद, आरोपी ने की फायरिंग

अस्पताल पहुंचे साथियों के अनुसार अक्षय कुमार राम अपने गांव मोसिमपुर से सरस्वती पूजा की मूर्ति विसर्जन के लिए गौसाघाट स्थित कमला नदी पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक अंशु कुमार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंशु कुमार ने अचानक कमर से पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली अक्षय के गले के पास जा लगी। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने की घटना की पुष्टि, जांच जारी

सदर थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विसर्जन के दौरान गोली चलने की सूचना सही है। उन्होंने कहा कि घायल युवक की हालत स्थिर है और गोली गर्दन के नीचे से छूकर निकल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

आपराधिक पृष्ठभूमि की भी हो रही जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवक पहले आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है, जबकि फायरिंग करने वाला आरोपी युवक पहले शराब से जुड़े मामले में जेल गया था। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है ताकि घटना की पृष्ठभूमि को समझा जा सके।

इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना के बाद गौसाघाट और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और विसर्जन जुलूसों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि हालात पर पूरी नजर है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।