LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: रंगदारी गैंग का खूनी खेल, मुखिया पति पर घर के बाहर जानलेवा हमला,दहशत में परिवार

Bihar Crime: कुछ हथियारबंद हमलावर और उनके साथ डंडों से लैस लोग घर के बाहर आ धमके और मुखिया पति से मारपीट शुरू कर दी।

Bihar Crime: रंगदारी गैंग का खूनी खेल, मुखिया पति पर घर के ब
रंगदारी गैंग का खूनी खेल- फोटो : SOCIAL MEDIA

Darbhanga: जिला के बहादुरपुर प्रखंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ओझोल पंचायत की मुखिया निक्की कुमारी के पति सूरज कुमार पर देर रात घर के बाहर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह वारदात रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक कुछ हथियारबंद हमलावर और उनके साथ डंडों से लैस लोग घर के बाहर आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित सूरज कुमार के मुताबिक, हमलावरों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए हैं। शोर-शराबा सुनकर जब मुखिया निक्की कुमारी बाहर आईं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की, जिससे उन्हें भी चोट आई। इस हमले के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है, खासकर उनके दो छोटे बच्चे सहमे हुए हैं।

घटना के बाद घायल सूरज कुमार को तुरंत डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में दिए गए बयान में सूरज कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक शख्स बंदूक लेकर आया था और लगातार गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। हालांकि हाथापाई के दौरान बंदूक गिर गई और फायरिंग नहीं हो सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पीड़ित ने हमले के पीछे ‘रंगदारी’ की मांग को वजह बताया है। उनके अनुसार, पहले भी उनसे पैसे की मांग की गई थी और इसी को लेकर यह हमला किया गया। इससे यह आशंका गहरा गई है कि इलाके में‘रंगदारी सिंडिकेट सक्रिय है, जो दबाव बनाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

Diarch GO

घटना के बाद मुखिया निक्की कुमारी ने बहादुरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय सिंह, कुणाल कुमार सिंह और विशाल कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जनप्रतिनिधियों के परिवार भी अगर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या हाल होगा? फिलहाल पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, लेकिन इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर