LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga Encounter: दरभंगा में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, तीन को पुलिस ने उठाया

दरभंगा के कमतौल एसएच 75 पर मब्बी और गोपालपुर गुमटी के बीच लूटपाट का प्रयास किया गया। पुलिस ने अपराधियों को चहेटा फिर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी जिसका जवाब पुलिस ने दिया । छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

 Darbhanga Encounter
अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़- फोटो : Social Media

Darbhanga Encounter: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया और तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि दरभंगा-कमतौल एसएच 75 पर मब्बी से गोपालपुर गुमटी के बीच कर्जापट्टी चौक के पास कुछ अपराधी एकत्रित होकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही कमतौल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Diarch GO

पुलिस को देखकर दो बाइक पर सवार छह अपराधी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

पुलिस ने घायल समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला किलाघाट निवासी शुभम साह के रूप में हुई है। अन्य दो गिरफ्तार अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर निवासी रोहित कुमार और बिस्फी थाना क्षेत्र के दुधैल निवासी आलोक पासवान शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, तीन मोबाइल, एक बाइक और छह खोखे बरामद किए हैं।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने बताया कि फरार तीन अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी छह नामजद अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच दरभंगा ट्रैफिक डीएसपी अवधेश कुमार कर रहे हैं।