LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Vote Adhikaar Yatra: 'दोनों भाई बहन अपनी सेहत को बनाने और कुछ दिनों की पिकनिक मनाने...'राहुल-प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता का हमला

Bihar Vote Adhikaar Yatra: दरभंगा में केंद्रीय राज्यमंत्री राज भूषण निषाद के अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। इस मौके पर कई निषाद परिवारों ने राजद छोड़ बीजेपी का दामन थामा।

Bihar Vote Adhikaar Yatra
BJP नेता का प्रियंका-राहुल पर निशाना- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Vote Adhikaar Yatra: बिहार चुनाव को देखते सभी राजनीतिक पार्टी पूर्ण रूप से सक्रिय हो गई है सभी पार्टियां अपने अपने हिसाब से आम लोगो को अपने अपने पक्ष में भी करने का काम कर रहे है । मौका चाहे कोई हो सभी मौके का राजनीतिक फायदा उठाने में लगे है ताजा मामला केंद्रीय राज्यमंत्री राज भूषण निषाद के आज दरभंगा में अभिनंदन कार्यक्रम में भी देखने को मिला। यहां मंत्री के आगमन के साथ ही बोल्डोजर से उनके ऊपर पुष्पवर्षा की गई मंच पर मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग चादर देकर सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद के अलावा बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, मंत्री जीवेश मिश्रा, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर के अलावा कई विधायक भी शामिल हुए । यह आयोजन निषाद समाज द्वारा किया गया इस मौके पर कई लोग ने राजद का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद ने  SIR के बहाने राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा और प्रियंका वाड्रा के इस यात्रा में शामिल होने वाले सवाल का जबाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा दोनो भाई बहन को डॉक्टर ने सेहत ठीक करने की सलाह दिया है। यही कारण है कि दोनों भाई बहन अपना सेहत बनाने के लिए यात्रा कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ये लोग कुछ दिनों के लिए पिकनिक मनाने यहां आए है फिर चले जायेंगे। वही तेजस्वी द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात तो कही लेकिन राहुल गांधी से जब तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की बात पूछी गई तो बातों को गोलमोल जबाब राहुल गांधी ने दी। इसका जबाब देते केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को भी पता है कि बिहार में फिर से NDA की सरकार ही बनने वाली है ऐसे में चुनाव परिणाम के बाद कही तेजस्वी को सदमा न लगे इसलिए तेजस्वी का नाम मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में राहुल नही ले रहे है ।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को फ़र्ज़ी यात्रा बताया और कहा कि असली मतदाता NDA के साथ है बांकी फ़र्ज़ी लोग फ़र्ज़ी यात्रा में शामिल है।

दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि आज केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद का अभिनंदन कार्यक्रम रहा उनका जोरदार स्वागत किया गया और इस मौके पर दर्ज़नो निषाद परिवार के लोग राजद को छोड़ आज NDA के साथ आ गए है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो काम पिछड़े अतिपिछड़ा के लिये जाम किया वह किसी से छुपी नही है देश के लोगो का विश्वास नरेंद्र मोदी जी के प्रति बढ़ा है।

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट