LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Darbhanga Bar Association Election 2025: 25 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, अधिवक्ता ऋषभ श्रीवास्तव की धमाकेदार एंट्री!

Darbhanga Bar Association Election 2025:दरभंगा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2025 का शानदार समापन गुरुवार को हुआ, गुरुवार को नवनिर्वाचित 25 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Darbhanga Bar Association Election 2025
25 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ- फोटो : Hiresh Kumar

Darbhanga Bar Association Election 2025:दरभंगा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2025 का शानदार समापन गुरुवार को हुआ, गुरुवार को नवनिर्वाचित 25 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। निर्वाचन पदाधिकारी जीतेंद्र नारायण झा ने सभी विजयी अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र सौंपे और सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक, उपाध्यक्ष सोहन कुमार सिन्हा, मुरारीलाल केवट, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। 

ऋषभ श्रीवास्तव का जलवा, कार्यकारी सदस्य बनकर जीता दिल

चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे युवा और आपराधिक मामलों के तेज-तर्रार अधिवक्ता ऋषभ श्रीवास्तव, जिन्हें कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई। कम समय में अपनी मजबूत पकड़ और मेहनत के दम पर ऋषभ ने बार एसोसिएशन में अपनी खास जगह बनाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। अधिवक्ताओं और समर्थकों ने उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया।

Diarch GO

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान, 1700 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। चार मतदान केंद्रों पर 84 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाई। 1700 से अधिक अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। 

अधिवक्ताओं ने उठाए मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे

चुनाव के दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और उम्मीदवारों ने बार एसोसिएशन भवन में मूलभूत सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया। अधिवक्ताओं ने बताया कि भवन में बैठने के लिए कुर्सियों की कमी, पीने के पानी की अनुपलब्धता और शौचालय की खराब स्थिति उनकी सबसे बड़ी समस्या है। बढ़ती अधिवक्ताओं की संख्या के बावजूद भवन का आकार छोटा पड़ रहा है, जिसके विस्तार की मांग तेज हो रही है।

NSIT
Nsmch

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, रिटर्निंग अफसर की रही अहम भूमिका

चुनाव रिटर्निंग अफसर और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। मतदान और शपथ ग्रहण समारोह ने दरभंगा बार एसोसिएशन के लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत किया। 

यह चुनाव न केवल नए नेतृत्व का चयन था, बल्कि अधिवक्ताओं की एकता और उनके सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर करने का भी मौका रहा। अब सभी की नजरें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर टिकी हैं, जो बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा कर रहे हैं।

25 पदों के लिए कुल 89 अधिवक्ता उम्मीदवार उपस्थित थे। इनमें अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए दो, महासचिव के लिए चार, संयुक्त सचिव के लिए विभिन्न पदों पर तीन से लेकर आठ तक, कोषाध्यक्ष के लिए दो, अंकेक्षक के लिए तीन, और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 23 उम्मीदवार शामिल थे। इनका निर्वाचन 1723 अधिवक्ता मतदाताओं द्वारा किया गया।