LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Darbhanga Airport: अब दरभंगा से कोलकाता नहीं जा सकेंगे यात्री, फ्लाइट सेवा जल्द होगी बंद, हैदराबाद रूट पर भी कटौती

Darbhanga Airport:जानकारी के अनुसार, अभी तक दरभंगा से कोलकाता के लिए इंडिगो की नियमित उड़ान सेवा चल रही थी, लेकिन 16 जून के बाद यह सेवा बंद हो जाएगी

Darbhanga Airport
दरभंगा एयरपोर्ट से बड़ा झटका- फोटो : social media

Darbhanga Airport: मिथिलांचल के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशानी की खबर सामने आई है। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों में लगातार कटौती हो रही है और अब इंडिगो एयरलाइंस ने एक और बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने 16 जून से दरभंगा से कोलकाता जाने वाली अपनी विमान सेवा पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों की संख्या कम कर दी गई है, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, अभी तक दरभंगा से कोलकाता के लिए इंडिगो की नियमित उड़ान सेवा चल रही थी, लेकिन 16 जून के बाद यह सेवा बंद हो जाएगी। वहीं हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही चलेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैदराबाद के लिए कोई विमान सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। बताया जा रहा है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू करने के लिए एयरलाइन अपने विमानों का नया शेड्यूल तैयार कर रही है, जिसकी वजह से दरभंगा एयरपोर्ट की सेवाओं में कटौती की गई है।

Diarch GO

कोलकाता की फ्लाइट बंद होने से परेशानी

कोलकाता की फ्लाइट बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होगी जो इलाज, व्यापार, नौकरी और पढ़ाई के लिए अक्सर कोलकाता जाते हैं। करीब पांच साल पहले शुरू हुई यह सेवा मिथिलांचल के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुई थी। अब फ्लाइट बंद होने के बाद लोगों को फिर से लंबी ट्रेन यात्रा करनी पड़ेगी या फिर पटना एयरपोर्ट का सहारा लेना होगा।

हैदराबाद रूट पर उड़ानों की संख्या कम 

हैदराबाद रूट पर उड़ानों की संख्या कम होने से आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों और दूसरी फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी। कई यात्रियों का कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार के लोगों के लिए लाइफलाइन बन चुका है, लेकिन सुविधाएं बढ़ाने की जगह लगातार कम की जा रही हैं।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों ने  फैसले पर नाराजगी जताई

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसके बावजूद उड़ान सेवाएं घटाई जा रही हैं। पहले से ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट का किराया काफी ज्यादा है, ऐसे में अब कोलकाता सेवा बंद होने और हैदराबाद उड़ानों में कटौती से लोगों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी। लोगों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांग की है कि बंद की जा रही सेवाओं को जल्द दोबारा शुरू किया जाए।