LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Darbhanga airport:दरभंगा एयरपोर्ट बना यात्रियों के लिए सिरदर्द, 7 घंटे इंतजार करने के बाद फ्लाइट हुई रद्द, एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ भिड़ते नजर यात्री

Darbhanga airport: दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 447 सात घंटे विलंब के बाद रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों में भारी आक्रोश और हंगामा हुआ।

Darbhanga airport
दरभंगा हवाई अड्डा में लेटलतीफी- फोटो : news4nation

Darbhanga airport: दरभंगा हवाई अड्डा से विमानों की लेटलतीफी से यात्रियों को अब परेशान होने की आदत से जैसे पुरानी बात हो गई हो आये दिन किसी ना किसी कारण से विमानों का परिचालन देरी से होता है। जिससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है शनिवार को दरभंगा से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट संख्या SG 447 जिसको सुबह 11:40 बजे उड़ान भरना थी वह सात घंटा विलंब के बाद भी उड़ान नहीं भरी. जिस कारण यात्रियों को काफी देर  इंतजार करने के बाद रद्द होने की जानकारी पर भड़क गए और काफी हंगामा हुआ।

जानकारी के अनुसार शनिवार (19 जुलाई 2025) को दरभंगा से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट विमान संख्या SG 447 जिसको सुबह 11:40 बजे उड़ान भरना थी वह सात घंटा विलंब के बाद भी उड़ान नहीं भर सकी। इस भीषण गर्मी में यात्रि दिन भर इंतजार करते रहें आखिर जब देर शाम यात्री फ्लाइट में बैठ चुके थे। शाम सात बजें एयरपोर्ट के कर्मीओं द्वारा सूचनाएं दी जाती है कि  फ्लाइट रद्द हो गई है। जानकारी के अनुसार इस बीच कई बार टाइम रिश्डील्ड भी किया गया था ।वहीं यात्रा रद्द होने पर यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला यात्री एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ भिड़ते नजर आए ।        

पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा संचालित

दरभंगा से पांच रूटों पर सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है, लेकिन स्लॉट के मुताबिक सर्विस नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी होती है. प्रतिदिन मुंबई दिल्ली कलकत्ता अहमदाबाद के लिए विभिन्न एयरलाइंस के 16 विमानों कि आवाजाही होती है ।

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट