LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime : दरभंगा में हर्ष फायरिंग के दौरान डांसर को लगी गोली, मौके पर हुई मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime : दरभंगा में मेहंदी रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से डांसर की मौत हो गयी. इस घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार फरार हो गया है. पुलिस उनकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : दरभंगा में हर्ष फायरिंग के दौरान डांसर को लगी
डांसर को लगी गोली - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : बिहार में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। कई हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। शादी समारोह और बारात जैसे आयोजनों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं आम होती जा रही हैं। कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है। ताजा घटना  दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में आयोजित शादी समारोह के मेहंदी रस्म के दौरान हुई फायरिंग में एक महिला डांसर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हैं।

मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा थाना क्षेत्र निवासी शानू खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जाले थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात जोगियारा गांव में राम विनय सिंह के घर आयोजित मेहंदी समारोह में मनोरंजन के लिए मुजफ्फरपुर से चार महिला डांसरों को बुलाया गया था। रात लगभग 11:30 बजे जैसे ही डांस कार्यक्रम शुरू हुआ, वहां मौजूद कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

Goal 2026

वहीं इस घटना प्रत्यक्षदर्शी रानी कुमारी ने बताई है जब हमलोग डांस करने के लिए स्टेज पर आये कुछ देर बाद उन्होंने बार-बार फायरिंग रोकने की अपील की। लेकिन लोग मंच के पास और नीचे से लगातार गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली शानू खान के पेट में जा लगी और वह मंच पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए हैं। वहीं सदर एसडीपीओं टू ज्योति कुमारी ने पूरे घटना क्रम को लेकर बताया कि यह जोगियारा की घटना हैं । कल राम विनय सिंह के घर में फंक्शन था। उनके बेटे कि शादी थी। उसी में पता चला हैं कि यह चार डांसर सब आई हुई थी। जिसमें में से एक की मृत्यु हो गई हैं। पूरी घटना को लेकर जांच चल रही हैं।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट