LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News:दरभंगा में सिलेंडर ब्लास्ट ने लील ली तीन जिंदगियां,8 की हालत गंभीर, मासूम की चीखों से दहल उठा शहर

Bihar News: एक मामूली सी रसोई की चिंगारी अचानक कहर बन गई और गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे घर को आग के दरिया में तब्दील कर दिया।

Cylinder blast in Darbhanga kills 3 including 2 month old in
सिलेंडर ब्लास्ट ने लील ली तीन जिंदगियां- फोटो : reporter

Bihar News: दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर तेनु पेड़ इलाके में रविवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसने हर दिल को ग़मगीन कर दिया। एक मामूली सी रसोई की चिंगारी अचानक कहर बन गई और गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे घर को आग के दरिया में तब्दील कर दिया। इस हौलनाक हादसे में दो माह की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 8 शख्स जिंदगी और मौत के दरम्यान जंग लड़ रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, खाना पकाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीकेज हुआ, जिसने चंद लम्हों में आग का ऐसा शोला बनाया कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे आशियाने को अपनी आगोश में ले लिया। अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन आग की शिद्दत इतनी ज्यादा थी कि कोई भी तुरंत उन्हें बाहर नहीं निकाल सका।

Diarch GO

इलाके में अफरा-तफरी और खौफ का मंजर था। आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बचाव की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कुछ मददगार भी आग की लपटों में झुलस गए। हर तरफ धुआं, चीख-पुकार और बेबसी का आलम छाया रहा।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर जलकर खाक हो चुका था और अंदर मौजूद लोग बुरी तरह झुलस चुके थे।

NSIT
Nsmch

फौरन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मासूम बच्ची समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक वाकये के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हर आंख नम है और हर जुबां पर एक ही सवाल आखिर ये हादसा था या लापरवाही की सजा? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और सिलेंडर ब्लास्ट के असली कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर