LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT : दरभंगा में सीएम नीतीश के अधिकारी ने राहुल गाँधी पर दर्ज कराया मुकदमा, बिना परमिशन छात्रावास में कार्यक्रम का लगाया आरोप

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT : बिहार दौरे पर आये राहुल गाँधी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. दरभंगा जिला प्रशासन ने उनपर मुकदमा दर्ज कराया है. राहुल गाँधी पर बिना परमिशन छात्रावास में कार्यक्रम करने का आरोप है...पढ़िए आगे

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT : दरभंगा में सीएम नीतीश के अधिकारी
राहुल गाँधी पर मुकदमा- फोटो : VARUN

DARBHANGA : राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को तय स्थल पर नहीं करने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन के द्वारा उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सदर SDM विकास कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के छात्र संवाद के लिए नगर भवन दिया गया था। लेकिन कांग्रेस के नेताओं के द्वारा अंबेडकर छात्रावास का प्रांगण मांगा जा रहा था। जिसकी अनुमति नहीं दी गई थी। वहां पर जबरदस्ती जाकर सभा किया गया।

एसडीएम ने कहा की छात्रावास में मेरे द्वारा धारा 163 लागू की गयी थी। जिसका वहां पर उल्लंघन हुआ है। उस उल्लंघन के आलोक में वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट के द्वारा FIR दर्ज कराया गया है। साथ ही इस मामले को लेकर एक दूसरा भी FIR जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा दर्ज कराया गया है। जिसमें बिना अनुमति के छात्रावास में सभा करने को लेकर किया गया है। वही उन्होंने बताया कि इस मामले में राहुल गांधी सहित 20 लोग को नामजद किया गया है। साथ ही 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बिहार में 7 घंटे रहे। दरभंगा में प्रशासन की परमिशन के बिना छात्रावास पहुंचे और 12 मिनट छात्रों को मंच से संबोधित किया। दरभंगा से पटना आने के बाद उन्होंने 400 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ फुले मूवी देखी। मूवी देखने के बाद कहा, 'अच्छी थी, सभी को देखना चाहिए'। शाम 5.30 बजे राहुल पटना से दिल्ली के रवाना हो गए।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट