LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Holi 2025 : तूने भी मुझे कितना बेकरार किया है...होली के रंग में रोमांटिक हुये सीएम नीतीश के विधायक, फ़िल्मी गीत पर मचाया धमाल, कहा-वीडियो बनाने के लिए की एक्टिंग

Holi 2025 : होली के रंग में जदयू के विधायक अमन भूषण हजारी रंगते नजर आये. तूने भी मुझे कितना बेकरार किया है...इस फ़िल्मी गीत पर विधायक एक्टिंग करते नजर आये. जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है...

Holi 2025 : तूने भी मुझे कितना बेकरार किया है...होली के रंग
विधायक पर होली की खुमारी - फोटो : Varun

Darbhanga : दरभंगा में कुशेश्वरस्थान से जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के होली के रंग में मगन होने का विडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग तरह तरह के कयास लगा रहें हैं। विडियो में विधायक अपने समर्थक के साथ हिंदी फिल्म के गानों पर झूमते नजर आ रहें हैं। सोशल मिडिया पर लोग तरह तरह कि बात लिखकर सरकार पर भी सवाल भी उठा रहें हैं।

तूने भी मुझे कितना बेकरार किया हैं प्यार किया हैं रे तुझे प्यार किया हैं वाले गाने पर होली के रंग में चार चांद लगा रहे विधायक अबीर -गुलाल लगाये मस्त दिख रहें हैं। विडियो में वे अपने समर्थकों के साथ दिख रहें हैं। कोई समर्थक उन्हें अबीर भी लगा रहा है। वहीं विधायक अमन भूषण हजारी ने कहा कि होली का रंग में रंगे हुये थे। सभी जगह हमलोग ही विडियो लगाये हैं। सुंदर विडियो बनाने के लिए एटिंग किये थे। किसी को यदि लगाता हैं हम शराब का सेबन किये हुये है तो मेरा ब्लड जांच करवा सकते हैं।

आपको बता दे कि कुशेश्वरस्थान सीट जदयू के विधायक शाशि भूषण हजारी के बाद सीट खाली हुई थी। उपचुनाव 2021 में जदयू ने इस सीट से दिवंगत विधायक के पुत्र अमन भूषण हजारी  को टिकट दिया था। उन्होंने राजद के गणेश भारती को तकरीबन बारह हजार वोट से हराया था। हालांकि साल 2015 में अमन हजारी पंचायत चुनाव में तिलकेश्वर पंचायत से पंचायत समिति पद पर 1005 वोटों से हार गए थे। उस वक्त गणेश भारती ने ही अमन हजारी को हराया था। छह साल बाद अमन ने गणेश भारती को उपचुनाव में हरा दिया था। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट