LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: “पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस!” हरीनगर कांड पर चिराग पासवान का सख्त ऐलान, DMCH पहुंचकर घायलों से मिले

Bihar News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान स्थित हरीनगर में हुई हिंसक घटना के बाद सियासत गरमा गई है। ...

Chirag Paswan Makes Tough Statement on Harinagar Case
हरीनगर कांड पर चिराग पासवान का सख्त ऐलान- फोटो : reporter

Bihar News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान स्थित हरीनगर में हुई हिंसक घटना के बाद सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान शनिवार को डीएमसीएच पहुंचे और घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

अस्पताल में घायलों और उनके परिजनों से मिलते वक्त चिराग पासवान भावुक नजर आए। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। साथ ही भरोसा दिलाया कि पार्टी और सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Diarch GO

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने घटना पर गहरा दुख और आक्रोश जताया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “जिस तरह से निहत्थे लोगों पर हमला किया गया, वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जघन्य अपराध में शामिल एक भी आरोपी नहीं बचेगा। पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालेगी, ताकि समाज में एक सख्त नजीर पेश हो।”

उन्होंने प्रशासन से त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए। चिराग ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं, इसलिए सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

NSIT
Nsmch

हरीनगर कांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजनीतिक हलकों में भी इस घटना को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल पीड़ित परिवारों को न्याय और राहत दिलाने को लेकर सरकार और पार्टी दोनों सक्रिय नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर