LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : नीतीश सरकार की नीतियों पर फिर चिराग पासवान ने खड़े किये सवाल, कहा लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कर रहे पलायन

Bihar Politics : एक बार फिर नीतीश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा की बिहार से आज भी लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर पलायन कर रहे हैं........पढ़िए आगे

Bihar Politics : नीतीश सरकार की नीतियों पर फिर चिराग पासवान
नीतीश सरकार की नीतियों पर सवाल - फोटो : VARUN

DARBHANGA : लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान के दरभंगा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चिराग पासवान दरभंगा में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुँचे थे जहां जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा के नेतृत्व में डॉ इरशाद आलम और डॉ मुन्ना खान ने पाग चादर माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रित मंत्री चिराग पासवान ने खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी का खंडन करते हुए कहा कि 2025 में बिहार में मुख्यमंत्री पद का कोई वैकेंसी ही नही है।

कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जिसका नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले है। उन्होंने पटना में चिराग पासवान के मुख्यमंत्री कैंडिडेट के होर्डिंग्स पोस्टर लगाने के मामले पर जबाब देते हुए पत्रकारों से ये बातें कहीं। आगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अभी बिहार में एनडीए गठबंधन का नेतृत्व हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे है। 

Diarch GO

चिराग पासवान ने कहा की मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे। उनकी सोच बिहार के विकास सोच है। मेरे प्रधानमंत्री जी सोच वाली सरकार का नेतृत्व  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले है। हालाँकि उन्होंने कहा की आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। हमारी पार्टी की सोच यह है की न सिर्फ बिहार से पलायन रुके, बल्कि जो लोग बाहर गए हैं वे भी लौट कर बिहार आये। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट