LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : छेड़खानी का मामला रफा दफा करने के लिए चौकीदार ने शिक्षक से ली रिश्वत, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar Crime : छेड़खानी का मामला रफा दफा करने के लिए चौकीदार ने शिक्षक से रिश्वत की मांग की. जहाँ घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : छेड़खानी का मामला रफा दफा करने के लिए चौकीदार न
घूसखोरी का वीडियो वायरल - फोटो : VARUN

DARBHANGA : निगरानी विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद बिहार में रिश्वतखोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें थाने के चौकीदार राहुल को नोट लेते हुए साफ देखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, यह रिश्वत एक शिक्षक के छेड़खानी मामले को रफा-दफा करने के लिए ली गई। कहा जा रहा है कि थाने के ही परिसर में इस पूरे सौदेबाज़ी का खेल चला। चौकीदार शिक्षक से 15 हजार की मांग कर रहा है। लेकिन शिक्षक ने 10 हजार रुपया दिया और कह रहा है आपके पैर पकड़ रहे है। माफ कर दीजिए नहीं हो पाया। लेकिन चौकीदार राहुल कह रहा है की पांच देना ही होगा और 10 हजार लेते वीडियो में दिख भी रहा है।

अब सवाल यह है कि थाना परिसर के अंदर ही अगर चौकीदार खुलेआम रुपये ले रहा है। तो कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले पुलिस अधिकारी क्या कर रहे थे?

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद वरीय अधिकारी क्या कार्रवाईकरतेहै। दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र का ये वायरल वीडियो है। थाने के चौकीदार राहुल को नोट लेते हुए साफ देखा जा सकता है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट