LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी के बिहार आने के पहले बवाल, कांग्रेस ने वीडियो जारी कर बताया - 'डरपोक है नीतीश-मोदी सरकार'

Rahul Gandhi in Bihar
Rahul Gandhi in Bihar- फोटो : news4nation

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के दौरे पर हैं. दरभंगा और पटना में राहुल गांधी 'शिक्षा न्याय संवाद' करेंगे जिसके लिए वे दिल्ली से सुबह करीब 10 बजे रवाना हो चुके हैं. लेकिन राहुल के दरभंगा पहुंचने के पहले ही बवाल हो गया है. कांग्रेस की ओर से कुछ वीडियो जारी किया गया है जिसमें पुलिस-प्रशासन पर कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप लगाया है. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जोर जोर से नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. 

वहीं सोशल मीडिया पर किये पोस्ट में एक वीडियो के साथ बिहार कांग्रेस ने लिखा है - 'डरपोक है नीतीश-मोदी सरकार, छात्रों से भी डरती है !! दरभंगा अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी जी के “शिक्षा न्याय संवाद” से पहले ही प्रशासन कुर्सियाँ खींचने लगी— अपनी कुर्सी का डर है क्या?'  एक अन्य पोस्ट में लिखा गया है - 'दरभंगा में होने वाले "शिक्षा न्याय संवाद" से डरी डबल इंजन सरकार! नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और छात्रों को जबरन रोककर वापस भेजा जा रहा है। क्या दलित छात्रों की आवाज़ सुनना नीतीश-मोदी सरकार को इतना डरावना लग रहा है? जननायक राहुल गांधी से युवाओं का संवाद रोकना ही इनके डर की सबसे बड़ी गवाही है।' 

वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. बिहार सरकार से कांग्रेस ने सवाल किया है कि 'दलित छात्रों से संवाद करना अपराध है क्या?दलित पिछड़ों की बात करने वाले राहुल गांधी को क्यों रोकना चाह रहे हैं नीतीश जी? जेडीयू बीजेपी क्यों डर रही है राहुल गांधी के आने से?' एक अन्य पोस्ट में लिखा गया है - 'क्या दलित छात्रों से संवाद करना अपराध है? बिहार के दरभंगा में अंबेडकर कल्याण छात्रावास में अब से कुछ देर में जननायक  राहुल गांधी जी शिक्षा न्याय संवाद करने वाले थे लेकिन उसके पहले ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को कुचला जा रहा है, छात्रों को धमकाया जा रहा है।' 

दरअसल राहुल गांधी के दरभंगा के कार्यक्रम को लेकर पिछले 24 घंटे के दौरान काफी बवाल देखा गया है. पहले दरभंगा में अंबेडकर कल्याण छात्रावास " शिक्षा न्याय संवाद" की अनुमति नहीं मिलने की बात को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध जताया. वहीं बाद में कहा गया कि प्रशासन ने अनुमति दे दी है. इसे अपनी बड़ी जीत के रूप में पेश करते हुए कांग्रेस ने कहा कि 'अन्ततः दरभंगा में होने वाले " शिक्षा न्याय संवाद" की अनुमति मिल गई है।  अंबेडकर कल्याण छात्रावास के छात्रों के साथ संवाद करेंगे श्री राहुल गांधी जी। पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादें को, उसके मुक्कद्दर के सफ़ेद पन्ने कभी कोरे नही होते…' 

NSIT
Nsmch