LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: दरभंगा में पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी का मामला उलझा, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

आपसी विवाद में मनीष यादव पर एससीएसटी मुकदमा किया गया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कोर्ट ले गई। इसी क्रम में पुलिस को चकमा देकर मनीष फरार हो गया था।यह मामला अब भी रहस्य बना हुआ है ...

Bihar News: दरभंगा में पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी का मामला
पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी का मामला उलझा- फोटो : Reporter

Bihar News: दरभंगा पुलिस एक अनसुलझी गुत्थी में फंसी हुई है, जिसमें एक कैदी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में रविवार की शाम राजद नेता भोलू यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च क्रांति चौक से निकलकर आयकर चौराहा पहुंचा।

मनीष यादव की पत्नी सुरेखा देवी ने कहा कि उनके पति पिछले एक महीने से लापता हैं। अब तक उनका किसी प्रकार का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने थाना से लेकर वरीय अधिकारी तक किया है। लेकिन प्रशासन उन्हें ढूंढने में लापरवाही बरत रही है।

Diarch GO

राजद नेता भोलू यादव ने कहा कि कहने को बिहार में सुशासन की सरकार है। लेकिन यहां पर प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। कुशेश्वरस्थान में छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का प्रयास किया गया। जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं केवटी थाना क्षेत्र में भी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी भी हालत नाजुक है। आलम यह है पूरे बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। कल शाम में ही काकर घाटी में एक आदमी को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। ऐसे में समझा जा सकता है कि सुशासन की सरकार की बिहार में क्या स्थिति है। वहीं उन्होंने कहा कि इस कैंडल मार्च के माध्यम से प्रशासन से मांग करते हैं कि मनीष यादव का जल्द से जल्द पता करें। तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। नहीं तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।

दरअसल आपसी विवाद में मनीष यादव पर एससीएसटी मुकदमा किया गया था। उसके उपरांत पुलिस कार्रवाई कर गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कोर्ट ले गई। उसी क्रम में पुलिस को चकमा देकर मनीष फरार हो गया था।यह मामला अब भी रहस्य बना हुआ है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-वरुण ठाकुर